नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- घुमंतू गुर्जरों से परेशान पड़दूनी पंचायत के ग्रामीणों ने 12 दिसंबर से धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। मामले को लेकर आज आप नेता एवं समाजसेवी नाथूराम चौहान की अगुवाई में ग्रामीण नाहन में मीडिया से रूबरू हुए।आप नेता एवं समाज से भी नाथूराम चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पड़दूनी और साथ लगती पंचायत के ग्रामीण घुमंतू गुर्जरों के कारण पिछले काफी समय से परेशान चल रहे हैं उन्होंने कहा कि वन विभाग ने एक घुमंतू गुर्जर परिवार को यहां से 5 किलोमीटर दूर का परमिट दिया था परंतु वर्तमान समय में यहां करीब 20-25 परिवार अवैध रूप से रह रहे हैं। जिसके कारण वहां के स्थाई निवासियों को शरणार्थियों की तरह वहां पर रहना पड़ रहा है। इस बारे में ग्रामीणों ने डीसी एसडीएम और वन विभाग को कई बार शिकायत सौंपी है परंतु कोई समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि मजबूरन ग्रामीणों ने अब 12 दिसंबर से गिरी नगर में रेंज ऑफिस के समीप अनिश्चित काल के लिए धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।ग्रामीणों का कहना है कि घुमंतू गुर्जरों को 6 महीने का परमिट मिलता था जिसमें सर्दियों में 6 महीने के लिए यह गुर्जर मैदानी इलाके में आते थे जबकि गर्मियों के समय में यह गुर्जर पहाड़ों में चले जाते थे परंतु पिछले कई सालों से यह घुमंतू गुर्जर स्थाई रूप से यहां रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां एक गुर्जर परिवार को यह परमिट दिया गया था परंतु वर्तमान समय में यहां 20 से अधिक परिवार स्थाई रूप से रह रहे हैं इनके पशुओं के कारण यहां के ग्रामीणों की उपजाऊ भूमि और पेयजल स्त्रोत खराब हो चुके हैं। समस्या को लेकर कई बार ग्रामीणों ने प्रशासन को अवगत करवाया परंतु समाधान तो दूर उनके द्वारा शिकायत का जवाब तक नहीं मिला ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन 12 दिसंबर से ग्रामीण धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
