नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति 2021 व 2022 की 20 जनवरी 2022 के अनुसरण में रेणुकाजी बांध परियोजना की गतिविधियों के कारण प्रथम चरण में 95 परिवार गृहविहीन हुए हैं। इस संबंध में जिला सिरमौर के समाहर्ता एवं उपायुक्त सुमित खिमटा ने अधिसूचना जारी कर दी है।
परियोजना प्रभावित राजस्व गांवों का ब्यौरा देते हुए सुमित खिमटा ने कहा कि ददाहू के तहत काथली भरण ग्राम पंचायत के चलागा ब्यास गांव के तीन परिवार गृहविहीन हो रहे हैं। इसी प्रकार दीद बगड़ पंचायत का गांव जैंचा मंझाई के 8 परिवार, पराड़ा पंचायत के तहत पनयाली, बनोहल, धील कंगाहां तथा मलाहन टुहरी गांवों के 17 परिवार, लाना भल्टा पंचायत के तहत लाना भल्टा, लाना मच्छेर, बांेगली तथा ब्यालग गांवों के 11 परिवार, सेर तन्दुला पंचायत का गांव अनु कोटी व मेथली के 10 परिवार, संगड़ाह पंचायत के सींयू तथा लगनू गांव के 32 परिवार, बाउनल काकोग पंचायत के मोहतू गांव के 2 परिवार, गवाही पंचायत के गवाही गांव के 10 परिवार, तथा रजाना पंचायत के लोहारा व टिक्करी गांव के 2 परिवार प्रथम चरण में बेघर अधिसूचित किये गए हैं।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
