नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में फार्मा फैक्ट्री में कार्यरत एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन तथा फैक्ट्री मालिकों पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए है।मृतक की शिनाख्त 27 वर्षीय परमिंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी सूरजपुर गोन्दपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि लिफ्ट से नीचे गिरकर युवक की जान गई है। परन्तु परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे को धक्का देकर नीचे गिराया गया और उसकी हत्या की गई है। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Tuesday, June 16
