Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन के वार्ड 02 में खुले में फेंका जा रहा कचरा, लोग परेशान
    सिरमौर

    नाहन के वार्ड 02 में खुले में फेंका जा रहा कचरा, लोग परेशान

    By Himachal VartaDecember 14, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन शहर को डस्टबिन फ्री बना दिया गया है। घरों से कचरा डोर टू डोर एकत्रित किया जा रहा है। मगर इसके बावजूद भी नाहन शहर के कुछ मोहल्ले की दशा आज भी जस की तस है। लोगों के घरों से निकलने वाला कचरा खुले में ही फेंका जा रहा है। इससे जहां गलियों व रास्तों के किनारे गंदगी फैल रही है वहीं आसपास रहने वाले लोगों व राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।नाहन शहर के वार्ड 2 के तहत आने वाले बगीची के समीप स्थानीय लोगों द्वारा कचरा खुले में ही फेंका जा रहा है। यहां पर रोजाना नाहन शहर से बिरोजा फैक्ट्री क्षेत्र, कॉलेज व आईटीआई के लिए सैंकड़ों लोगों का आना-जाना होता है। स्थानीय लोगों द्वारा यहां पर गली के किनारे जहां कचरे के ढेर लगाए गए हैं। इससे पूरे रास्ते में दुर्गंध भरा माहौल रहता है।गली के किनारे बनाई गई वेस्ट पानी की नाली भी देखरेख के अभाव में बंद पड़ी है। नाली बंद होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी भी गली में ही बह रहा है। इसके कारण गली से निकलने वाले राहगीरों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार नगर परिषद से यहां पर सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने की मांग की जा चुकी है।मगर नगर परिषद से बार-बार आग्रह करने के बावजूद भी यहां पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। ना तो कचरे के ढेर साफ हुए हैं और ना ही निकासी के लिए बनाई गई नाली को सही किया गया है। इससे स्थानीय लोगों में नगर परिषद के प्रति भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने इस गली में सफाई करवाने की मांग की है। ताकि नाहन शहर से बिरोजा फैक्ट्री क्षेत्र, आईटीआई वह कॉलेज क्षेत्र में आने-जाने वाले सैकड़ो लोगों को राहत मिल सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.