Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»प्रींट मीड़िया तथा इलैक्ट्रोनिक मीड़िया के साथ-साथ सोशल मीड़िया की अहम भूमिका- हर्ष वर्धन चौहान
    सिरमौर

    प्रींट मीड़िया तथा इलैक्ट्रोनिक मीड़िया के साथ-साथ सोशल मीड़िया की अहम भूमिका- हर्ष वर्धन चौहान

    By Himachal VartaDecember 14, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने आज अपने जिला सिरमौर के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय नाहन में एम.बी.एम न्यूज नेटवर्क कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होने एम.बी.एम न्यूज नेटवर्क के संपादक व कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होने कहा कि उन्हे आज एम.बी.एम न्यूज नेटवर्क की पहली खबर भेजने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ है।
    उन्होने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। लोकतंत्र को मजबूत करने में मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होने कहा कि आज प्रींट मीड़िया तथा इलैक्ट्रोनिक मीड़िया के साथ-साथ सोशल मीड़िया का प्रचलन बढ़ा है जिसमें जन प्रतिक्रिया भी देखने को मिलती है। उन्होने कहा कि पहले किसी भी खबर के लिए अगले दिन का इन्जार करना पड़ता था जबकि आज सोशल मीड़िया के माध्यम से देश-विदेश के किसी भी कोने में खबर अविलंब प्राप्त हो जाती है।
    उन्होने कहा कि मीड़िया को सनसनी खेज खबरों से बचना चाहिए तथा तथ्य आधारित खबरें ही प्रसारित करनी चाहिए ताकि  लोगों में मीड़िया की विश्वसनीयता बनी रहे। उन्होने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने तथा सरकार की जनहितकारी नीतियों तथा योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पंहुचाने में मीडिया की अहम भूमिका रहती है तथा मीड़िया द्वारा दी गई प्रतिक्रियाओं को सरकार गंभीरता से लेती है तथा जनहित में निर्णय लिए जाते है।
    इस अवसर पर स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने एम.बी.एम न्यूज नेटवर्क को बधाई देते हुए कहा कि एम.बी.एम न्यूज नेटवर्क की प्रदेश में विश्वसनीयता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मीडिया को हर आम व खास लोगों की समस्याओं को उजागर करते रहना चाहिए ताकि  सरकार तथा प्रशासन द्वारा समस्याओं का समाधान भी हो सके।
    एम.बी.एम न्यूज नेटवर्क के संपादक शैलेन्द्र कालरा ने उद्योग मंत्री को अंग वस्त्र व टोपी भेंट कर सम्मानित किया तथा उपस्थित लोगों का स्वागत किया।
    इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी नाहन रजनेश कुमार, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी नरेंद्र तोमर, पार्षद नाहन राकेश गर्ग तथा विरेंद्र पासी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.