Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आज विकसित भारत संकल्प यात्रा श्री रेणुका जी विधान सभा क्षेत्र के ददाहू में पहुंची
    सिरमौर

    आज विकसित भारत संकल्प यात्रा श्री रेणुका जी विधान सभा क्षेत्र के ददाहू में पहुंची

    By Himachal VartaDecember 14, 2023
    Facebook WhatsApp

    ददाहू ( हिमाचल वार्ता न्यूज)आज ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ यात्रा के दौरान ददाहू पहुंचने पर डॉ राजीव बिन्दल ने कहा पूरे देश भर में अपने एक अलग अंदाज से चली हुई है। श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी ने देश को श्विकसित भारतश् बनाने का संकल्प लिया है और उस दिशा में गरीब कल्याण की योजनाएं बहुत कारगर सिद्ध हुई हैं। 13 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुके हैं।  80 करोड़ गरीबों को 5 किलो राशन हर माह निरूशुल्क मिल रहा है। 3.5 करोड़ पक्के घर बना कर के एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। 11 करोड़ घरों में शौचालय बनाकर श्स्वच्छ भारत अभियानश् आगे बढ़ा है। 20 लाख घरों में पीने के पानी के नल लगाना अपने आप में एक कीर्तिमान है और 48 करोड़ लोगों के श्जन-धनश् खाते खुलवाए गए हैं। 9 करोड़ किसानों के खातों में 6000 रुपये प्रति वर्ष डाल कर किसान को मजबूत करने का काम किया गया है। 235 करोड़ कोविड वैक्सीन लगाकर देशवासियों की रक्षा की गई है। भारत को विकसित बनाने की दिशा में इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट में क्रांति आई है। हाइवेज़ बनाना, फोर-लेन बनाना, इस प्रकार से भारत देश तेज गति से श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। हिमाचल प्रदेश के लिए भी मोदी जी ने जो कुछ दिया वह अभूतपूर्व है। जहां हिमाचल प्रदेश को बड़ी-बड़ी टनल्ज़ दी हैं तो वहीं अटल टनल, रोहतांग, जोकि विश्व की सबसे बड़ी टनल है, भी हिमाचल प्रदेश में मोदी जी ने ही बनाई है। इसके अतिरिक्त 42 हज़ार करोड़ रुपये के फोर-लेन व हाइवेज़ हिमाचल प्रदेश को मोदी जी ने दिए हैं। इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में जो आपदा आई है उसमें 1000 करोड़ रुपये से अधिक आपदा आने के तीन माह के अंदर दिया वहीं पिछले कल 643 करोड़ रुपये आपदा राहत का और देकर हिमाचल प्रदेश के जन मानस के कल्याण की एक नई मिसाल खड़ी की है। इसके अतिरिक्त गरिबों व आपदा प्रभावितों को 9.5 हजार मकान भी मोदी जी ने दिए और हिमाचल प्रदेश में जितने भी फोर-लेन व हाइवेज़ का जितना भी नुकसान हुआ है उसके लिए भी लगभग 1000 करोड़ रुपये से पूरी भरपाई केन्द्र की मोदी सरकार कर रही है।
    इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश में एम्ज़ खड़ा करना, 3-3 मेडिकल कॉलेजिज़ बनाना, आई.आई.एम. बनाना, 3-3 बड़े नर्सिंग कॉलेजिज़ बनाना, सर्व शिक्षा अभियान के तहत हज़ारों करोड़ रुपये उपलब्ध करवाना, प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2700 करोड़ रुपये देना और 9 लाख घरों में पीने के स्वच्छ पानी के नल लगाना, ऐसी योजनाओं ने हिमाचल प्रदेश में क्रांति लाई है।
    आज विकसित भारत संकल्प यात्रा श्री रेणुका जी विधान सभा क्षेत्र के ददाहू में पहुंची है। हम यहां के इलाकावासियों को बहुत-बहुत बधाई देते हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आने वाले समय में एक बार फिर तीसरी बार देश के प्रधान मंत्री बनें ऐसी भावना देश के हर व्यक्ति की है। आज देश का हर व्यक्ति मन से, दिल से, कर्म से और वचन से मोदी जी के साथ खड़ा है क्योंकि मोदी जी ने देश की एकात्मता के लिए काम किया, कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने का काम किया, हम सभी के आराध्य देव श्री राम जी का भव्य मंदिर श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में बनाने का काम किया, काशी विश्वनाथ को उसकी भव्यता व दिव्यता वापिस दिलाने का काम किया और भारत की सुरक्षा को मजबूत किया। आज यह यात्रा इस बात का संदेश देती है कि हमको मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधान मंत्री बनाना है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.