नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)जिला सिरमौर के सभी राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक तथा निजि संस्थाओं के मुखिया एवं छात्रवृति नोडल अधिकारी का उप निदेशक उच्च शिक्षा जिला सिरमौर के कार्यालय नाहन में 18 से 28 दिसंबर, 2023 तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा यह जानकारी उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अनुपम गुप्ता ने दी।
उन्होने बताया कि 18 दिसंबर को शिक्षा खण्ड राजगढ़, 19 दिसम्बर को सुरला व ददाहू, 20 को बकरास व नोहराधार, 21 को माजरा व शिलाई, 23 को पांवटा साहिब व संगडाह, 26 को सराहां व नारग, 27 को सतौन व नाहन तथा 28 दिसम्बर, 2023 को शिक्षा खण्ड कफोटा व खोडोंवाला के मुखिया एवं स्कॉलरशिप नोडल अधिकारी का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यदि किसी भी पाठशाला व संस्थान के मुखिया अपनी बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण नहीं करवाता है तो उसके लिए वह स्वंय उतरदायी होगा।
उप निदेशक उच्च शिक्षा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर के राजकीय एंव निजी महाविद्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के मुखिया व छात्रवृति नोडल अधिकारी का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण 7 दिसम्बर से 15 दिसम्बर, 2023 तक किया गया है। यदि किसी भी पाठशाला व संस्थान के मुखिया व छात्रवृति नोडल अधिकारी का किसी भी कारण से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण नहीं हो पाया है तो वह 18 व 19 दिसम्बर, 2023 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपना बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करवाना सुनिश्चित करे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01702-222246 पर सम्पर्क करें।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
