नई दिल्ली( हिमाचल वार्ता न्यूज) सांसद इंदु गोस्वामी ने राज्यसभा में पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे लाइन पर यातायात बहाली का मामला उठाया। इसके जवाब में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने सांसद इंदु गोस्वामी को बताया कि केंद्र सरकार पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे लाइन पर यातायात बहाल करने के लिए प्रयत्न कर रही है। उन्होंने बताया कि इस सेक्शन पर रेलगाड़ियों की आबाजाही पिछले मानसून के दौरान पुल नंबर 32 के बह जाने से बंद करनी पड़ी है और पर्वतीय क्षेत्र में एम्बैंकमेंट और अन्य ढांचागत कार्यों को मानसून में काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त पुल और अन्य क्षतिग्रस्त इंफ्रास्ट्रक्चर को बहाल करने के प्रयत्न किए जा रहे हैं।वहीं, केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री विश्वेशवर टुडू ने राज्यसभा में सांसद इंदु गोस्वामी को बताया कि मानसून सीजन के दौरान पौंग डैम, पार्वती 3 डैम, पंडोर डैम और मलाणा 2 बांध से अकस्मात पानी छोड़े जाने की जांच के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है जोकि अकस्मात पानी छोड़े जाने की घटना और इसके कारणों की बिस्तृत जांच करेगी, जिससे निचले क्षेत्रों में व्यापक तवाही हुई। इस समिति को अर्ली वार्निंग सिस्टम की कुशलता और डैम प्रबंधन द्वारा रिजर्वायर और गेट ऑपरेशन को रिव्यू करने के लिए अधिकृत किया गया था।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
