नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– पांवटा साहिब में एक व्यक्ति का शव सीवरेज के टैंक में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है,हालांकि पुलिस जाँच में जुट गयी है। मृतक की पहचान 47 वर्षीय जगत राम निवासी किशनपुरा के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार सुबह के वक्त स्थानीय लोगों ने गुर्जर मोहल्ले के समीप सीवरेज लाइन के टैंक में उक्त व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा। इसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और व्यक्ति के शव को टैंक से बाहर निकाल कर ख़बरें में लिया। हालांकि व्यक्ति टैंक में कैसे गिरा इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि एक व्यक्ति का टैंक से शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
