Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आंगनबाड़ी भवनों को जल्द तैयार किया जाए- उपायुक्त
    सिरमौर

    आंगनबाड़ी भवनों को जल्द तैयार किया जाए- उपायुक्त

    By Himachal VartaDecember 19, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-  उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने पोषण अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते कहा कि जिला में कार्यरत सभी 1486 आंगनबाड़ी केन्द्रों में पात्र बच्चों और गर्भ धात्री माताओं को समय पर पोषित आहार की आपूर्ति सुनिश्चत बनाई जाये।उन्होंने कहा कि सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें ताकि आंगनबाडी केन्द्रों में राशन की आपूर्ति के साथ उसकी गुणवता की जांच सुनिश्चित हो सके।उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवनों का निर्माण चल रहा है उन्हे जल्द तैयार किया जाए तथा जहां नए केन्द्रों के भवन  बनने निर्धारित है उनकी औपचारिकताएं पूर्ण कर उनका निर्माण कार्य भी जल्द आरम्भ किया जाए।उपायुक्त ने बताया कि जिला में सितम्बर माह में पोषाहार माह का आयोजन किया गया जिसमें 6 माह से 6 वर्ष तक के 32196 बच्चों को पूरक पोषाहार का लाभ दिया गया तथा 8821 गर्भवती महिलाएं एवं धात्री माताएं भी लाभान्वित हुई।राष्ट्रीय पोषण माह में जिला में महिला तथा बाल स्वास्थ्य देखभाल को प्रोत्साहित करने व जागरूक करने के लिए 7018 शिविर व गतिविधियां आयोजित की गई जिस पर 2 लाख 75 हजार व्यय किए गए।उन्होंने बताया कि पोषण अभियान के अंतर्गत विकास निगरानी समिति के आंकडों के अनुसार जिला में 6 माह से 5 वर्ष तक के 40040 बच्चों में 999 कुपोषित, 357 अति कुपोषित, 497 कम वजन तथा 3554 बौने बच्चे है जबकि 34633 सामान्य बच्चे है।जिसके लिये सम्बन्धित विभाग समय पर आवश्यक प्रबन्ध पूरे करे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि नियमानुसार आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए अधिकृत स्वास्थ्य कार्यकर्ता को नियमित तौर पर केन्द्र में भेजा जाये। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्कूलों में पोषाहार के बारे में भी जानकारी प्रदान की जा सकती है।सुमित खिमटा ने बताया कि जिला के सभी आंगन बाड़ी केन्द्रों में 16734 सामुदाय आधारित कार्यक्रम (सीबीई) का आयोजन किया गया जिसमें अप्रैल, 2023 से अब तक 41.84 लाख रुपये की धनराशि व्यय की गई।प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र को सीबीई के आयोजन के लिए 250 रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है। जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस सुनील शर्मा ने बैठक का संचालन करते हुए पोषाहार मिशन की संपूर्ण जानकारी प्रदान की। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.