Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सराहां के 19 वर्षीय युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
    सिरमौर

    सराहां के 19 वर्षीय युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    By Himachal VartaDecember 19, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– नाहन-पावंटा साहिब एनएच पर मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे के आसपास हुए सड़क हादसे में 19 साल के युवक की जान चली गई है। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सराहां पच्छाद निवासी 19 वर्षीय अक्षय पुत्र गोपाल अपनी स्कूटी संख्या एचपी 16 ए ए 1077 से पावंटा साहिब की ओर जा रहा था।वहीं दूसरी और तेज रफ्तार ट्रक संख्या एचपी 17एफ 3591 नाहन की ओर आ रहा था। इस दौरान बोहलियो के पास तीखे मोड पर स्कूटी ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गई। टक्कर इतनी खौफनाक थी कि टकराने की आवाज सुनकर गांव के लोग भी सड़क पर आ गए। इस हादसे में अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई।स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना तुरंत नाहन सदर थाना में दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सहायक निरीक्षक धर्मपाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस के द्वारा मृतक युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया। घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु नाहन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।इस दर्दनाक हादसे की खबर सुनकर पूरे सराहां क्षेत्र में मातम छा गया है। बताया जा रहा है अक्षय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत के बाद परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पुलिस के द्वारा फिलहाल मामला अंतर्गत धारा 279 304 ए आईपीसी में दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.