नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शिक्षा खंड नाहन यूनियन की बैठक शारीरिक शिक्षक संघ दिग्विजय सिंह पूर्व प्रधान की अध्यक्षता में की गई। संघ के 2 वर्षीय चुनाव को अमली जामा पहनाया गया। बैठक में सुरेंद्र सूरी नाहन ब्लॉक इंचार्ज के अतिरिक्त सभी शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यकारिणी को 2 वर्ष के लिए सर्व समिति से चुना गया हरीश कुमार को प्रधान चुना गया। महासचिव के पद पर अजय कटारिया, कोषाध्यक्ष जसवंत, जिला प्रतिनिधि के लिए अरुण शर्मा, मयंक गौतम, हरबंस का चयन जिला के लिए किया गया।