नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला में विकसित भारत संकल्प यात्रा लगातार जारी है विकसित भारत संकल्प यात्रा आज नाहन पंचायत में पहुंची जहां एलईडी स्क्रीन के जरिए लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।मीडिया से बात करते हुए नाहन पंचायत के उप प्रधान जयप्रकाश व वार्ड सदस्य अमृता ने बताया कि उनकी पंचायत में लोगों ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया है। उन्होंने बताया कि आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में यहां पहुंची विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं ने केंद्र सरकार का आभार जताया महिलाओं ने कहा कि उन्हें जहां केंद्र सरकार की तरफ से उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन मिला है वही आवास की भी सुविधा मिली है।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Tuesday, June 16
