Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारीतोषिक वितरण समारोह आयोजित
    सिरमौर

    गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारीतोषिक वितरण समारोह आयोजित

    By Himachal VartaDecember 21, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारीतोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जियोन लाइफ साइसेंज के MD सुरेश गर्ग ने बतौर अतिथि शिरकत की और प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों का मन मोह लिया।पांवटा साहिब के विख्यात गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बच्चों द्वारा न केवल वार्षिक पारितोषिक समारोह के दौरान हाईएस्ट नंबर लेकर अपनी और टीचर्स की मेहनत का लोहा मनवाया वहीं दूसरी और एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम देकर देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक भी दिखाई।इस मौके पर जिओन लाइफ साइंस के एमडी सुरेश गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में यहां पर उपस्थित रहे उन्होंने गरीब तबके के बच्चों के लिए स्कॉलरशिप के तौर पर ₹500000 की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिओन लाइफ साइंस हमेशा समाज के कमजोर वर्ग को मजबूत करने के लिए कार्य करती रही है। आगे भी करती रहेगी गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में सैकड़ो ऐसे बच्चे हैं जो शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचाइयों को छू चुके हैं लेकिन पैसे की तंगी के कारण अपने भविष्य की ओर अग्रसर नहीं हो सकते ऐसे में हमारी उन बच्चों के लिए एक छोटी सी सौगात के तौर पर यह धनराशि रहेगी।गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर जी एस सैनी ने कहा कि आज के दौर में बच्चों को उनके रोजमर्रा के काम स्वयं करने चाहिए परिजनों को सिर्फ उनकी मदद करनी चाहिए। हमारे सामने अक्सर मां-बाप की शिकायतें आती है कि बच्चे घर में छोटे-छोटे काम भी नहीं करते। ऐसे में बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह जरूरी है कि संस्कार घर स्कूल से प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल एक ऐसी ट्रस्ट है जिसने अथक मेहनत के बाद आज प्रदेश भर में एक मुकाम हासिल किया है। आज यहां से बच्चे अपना भविष्य उज्जवल कर निकल रहे हैं। कोई इंजीनियर कोई डॉक्टर कोई आर्मी ऑफिसर अपनी अपनी फील्ड में अपने मुकाम को हासिल कर रहे हैं। समारोह में प्रिंसिपल सहित कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा, और गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के सभी ट्रस्टी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.