Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित
    सिरमौर

    जिला में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

    By Himachal VartaDecember 23, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक ने वर्चुयल मीटिंग के माध्यम से जिला में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। इस बैठक में सभी ज़िला कार्यक्रम अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल अफ़सर एवं बी.पी.एम. वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
    देश में कोविड के बढ़ते मामलों पर चर्चा एवं मामलों से निपटने की तैयारी बैठक का मुख्य मुद्दा रहा। इसके अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक ने सभी को रैट टेस्टिंग बढ़ाने के दिशानिर्देश दिए।  साथ ही प्रत्याशित कोविड मामलों के लिये अस्पतालों में आइसोलेशन बेड तैयार रखने के भी निर्देश दिए।
    डॉ. अजय पाठक ने आम जनमानस से अपील की कि भीड़-भाड़ वाली जगह में जाते समय मास्क का प्रयोग करें।  खांसी करते समय मुँह रुमाल या हाथ या कोहनी से ढक कर रखें। सर्दी से बचने की भी सलाह लोगों को दी जाती है।  उन्होंने कहा कि टेस्ट की सुविधा हर अस्पताल में उपलब्ध है। लक्षण आने पर रोगी निकटतम अस्पताल में जा कर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
    तत्पश्चात, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी चिकित्सा अधिकारियों कोआयुष्मान भारत कैंपेन के अंतर्गत तय लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए जिसमें मुख्य केंद्र बिंदु हैं आभा आई.डी बनाना तथा गैर संक्रामक रोगों की स्क्रीनिंग।
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के समस्त फील्ड अधिकारियों व कर्मचारियों को लोगों को एक बार फिर से कोविड के नियमों का पालन करने बारे जानकारी प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमों की अनुपालना ही कोविड से बचाव है। लोग सर्दी से बचें और जुकाम इत्यादि की शिकायत न होने दें। उन्होंने लोगों को दिनभर गर्म पानी पीने की सलाह दी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.