Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»ताजा समाचार»प्रदेश में संभव होगा बच्चों के जटिल न्यूरो संबंधी रोगों का उपचार
    ताजा समाचार

    प्रदेश में संभव होगा बच्चों के जटिल न्यूरो संबंधी रोगों का उपचार

    By Himachal VartaDecember 25, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– हिमाचल प्रदेश के छोटे बच्चों के जटिल न्यूरो संबंधित बीमारियों के लिए अब अभिभावकों को बाहरी राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन को न केवल प्रदेश का एकमात्र बच्चों का न्यूरो स्पेशलिस्ट मिल गया है, बल्कि नर्वस और मांसपेशियों के जटिलतम रोगों से निपटने के लिए न्यूरोलॉजिकल लैब लगाए जाने की कवायद शुरू हो गई है।शनिवार को नर्व कंडक्शन स्टडी को लेकर प्रस्तावित न्यूरोलॉजी लैब के लिए दो देश की बड़ी कंपनियों ने अपना डेमोंसट्रेशन टेंडर भी रिप्रेजेंट किया, जिसमें यूएसए मेड नेटस कंपनी के एरीना मेडिकेयर डिस्ट्रीब्यूटर्स और उसकी ही कैडवल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर इंद्रेश सेल एंड सर्विसेज के द्वारा एनसीवी/इएमजी/ मशीनों का डेमोंसट्रेशन भी दिया गया। अब यदि इन दोनों कंपनियों में से किसी एक के टेस्टिंग मशीनों को मंजूरी मिल जाती है तो न्यूरो संबंधी टेस्ट के लिए मरीज को बाहरी राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।बता दें कि नसों और मांसपेशियों में आई खराबी के टेस्ट की कीमत 1000 से 5000 रुपये तक आती है। यह टेस्टिंग सुविधा नाहन की न्यूरोलॉजिकल लैब में लगने के बाद इसकी लागत 200 से 500 रुपये तक ही रह जाएगी। वहीं हिम केयर कार्ड के तहत टेस्ट और दवा का खर्चा भी मुफ्त हो जाएगा। सबसे अच्छी बात तो यह है कि 35 से 70 लाख रुपये तक की इन मशीनों को ऑपरेट करने वाले एक्सपर्ट डॉक्टर भी नाहन मेडिकल कॉलेज में मौजूद हैं।एमडी डीएम डॉ. पवन बनियाल प्रदेश के एकमात्र पहले चाइल्ड न्यूरो स्पेशलिस्ट सरकार के द्वारा इस मेडिकल कॉलेज में भेजे गए हैं। जानकारी तो यह भी है कि साथ लगते हरियाणा और पंजाब राज्य की सरकारी सेवाओं में एमडी डीएम चाइल्ड न्यूरो स्पेशलिस्ट नहीं है। हाल ही में नाहन मेडिकल कॉलेज में नियुक्त हुए डॉ. पवन ने 100 से भी अधिक बच्चों के जटिल न्यूरों संबंधी रोगों का इलाज नाहन मेडिकल कॉलेज में ही संभव किया है।कांटी मशवा पंचायत के अंतर्गत खील गांव के प्रदीप कुमार की 5 महीने की बेटी का इलाज भी डॉ. पवन वनियाल के द्वारा किया गया है। इस नन्हीं बच्ची के जन्म के बाद करीब 3 महीने की उम्र में अचानक टांगे हिलाना बंद कर दिया था। बच्ची के पिता ने बताया कि अब उसकी बेटी 90 फ़ीसदी ठीक हो चुकी है। इसी प्रकार शिलाई के 14 वर्षीय विवेक नाहन के उत्कर्ष जैसे दर्जनों युवकों और बच्चों का जटिल नर्व संबंधी रोग मेडिकल कॉलेज में ही संभव हुआ है।वहीं पेडियाट्रिक डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉक्टर श्याम कौशिक ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि नर्व कंडक्शन स्टडी को लेकर न्यूरोलॉजिकल लैब हेतु डेमोसट्रेशन टेंडर आमंत्रित किए गए थे। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजीव तुली ने बताया कि मेडिकल कॉलेज नाहन में प्रदेश के पहले चाइल्ड न्यूरो स्पेशलिस्ट अप्वॉइंट किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही सरकार के माध्यम से न्यूरोलॉजिकल लैब लगाए जाने की कवायद शुरू कर दी जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.