Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»अवैध रूप से बिना उचित दस्तावेज के फलदार पौधे लाने व बेचने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा
    सोलन

    अवैध रूप से बिना उचित दस्तावेज के फलदार पौधे लाने व बेचने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा

    By Himachal VartaDecember 29, 2023
    Facebook WhatsApp
    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अवैध रूप से बिना उचित दस्तावेज के फलदार पौधे लाने व बेचने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है। इसको लेकर प्रदेश के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर इस तरह के पौधों की खेप को रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त निदेशक उद्यान विभाग ने भी समस्त क्षेत्राधिकारियों को अवैध रूप से लाए जाने वाले फलदार पौधे बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए अधिकृत कर दिया है। यह निर्णय फलदार पौधों में लगने वाले बीमारियों को देखते हुए लिया गया है। विभाग ने किसानों व बागबानों से आग्रह किया है कि वे केवल पंजीकृत और विभागीय पौधशालाओं से फलदार पौधे खरीदें। गौर रहे कि प्रदेश में इन दिनों शरद ऋतु में लगने वाले पौधों की रोपाई का कार्य चल रहा है। इसके लिए बागबान अपनी आवश्यकतानुसार फलदार पौधे खरीद रहे हैं। उद्यान विभाग द्वारा बागबानों को ये फलदार पौधे मुहैया करवाए जाते हैं, लेकिन देखा गया है कि उद्यान विभाग द्वारा पंजीकृत न करवाए गए कुछ नर्सरी उत्पादकों से भी बागबान पौधे खरीद रहे हैं।हालांकि इन नर्सरी उत्पादकों व सडक़ किनारे फलदार पौधे बेचने वालों के पौधों की गुणवत्ता पर हमेशा ही सवालिया निशान रहता है। यदि यह पौध कम गुणवत्तायुक्त होती है, तो बागबान को करीब दो से पांच साल बाद इसका पता चलता है, जिससे उन्हें भारी नुकसान भी उठाना पड़ता है। प्रदेश के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर इस तरह के पौधों की खेप रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर अवैध रूप से लाए जाने वाले फलदार पौधे बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए अधिकृत कर दिया है। डा. कीर्ति कुमार सिन्हा वरिष्ठ पौध संरक्षण अधिकारी-एवं-सक्षम प्राधिकारी ने बागबानों से आग्रह है कि वे गैर पंजीकृत पौधशालाओं और सडक़ किनारे बिना किसी उपयुक्त दस्तावेज के बेचे जा रहे फलदार पौधों को न खरीदें।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.