नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- डॉ. वाई. एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में क्लस्टर लेवल आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल की मीटिंग आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेमराज भारद्वाज ने की।इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय संगडाह से डॉ. देवराज व डॉ. जगदीश चंद, ददाहू से डॉ. रमेश कुमार, नोहराधार से डॉ. वेद प्रकाश व डॉ. दीवान चंद, सराहां से कोऑर्डिनेटर डॉ. राजन कौशल, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन से कोऑर्डिनेटर डॉ. विनीत पॉल, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन से कोऑर्डिनेटर प्रो. रीना चौहान , डॉ. रविकांत व कार्यालय अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने भाग लिया।डॉ. रविकांत शर्मा अस्सिस्टेंट कोऑर्डिनेटर ने सभी अधिकारियों का स्वागत किया। डॉ. प्रेमराज भारद्वाज ने नैक एक्रेडिटेशन की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिनिधियों को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। सभी महाविद्यालय आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर से महाविद्यालय की स्टेटस रिपोर्ट ली गयी।प्रो. रीना चौहान ने क्राइटेरिया वाइज पीपीटी के माध्यम से सभी बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी व एक्रेडिटेशन की पात्रता की शर्तों पर भी प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. प्रेमराज भारद्वाज ने 31 मार्च 2024 तक सभी महाविद्यालय से एक्शन प्लान तैयार करने का आह्वान किया। मीटिंग में सदस्यों के प्रश्नों पर विस्तृत चर्चा की गई जिससे नैक एक्रेडिटेशन के संकल्पनाएं स्पष्ट हुई। आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर प्रो. रीना चौहान द्वारा सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया गया।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
