वाहन सैनेटाईजेशन टनल के संचालन पर होगा राशि का उपयोग
नाहन। मैन काईड फार्मा पांवटा साहिब के निदेशक श्री वी.पी.एस. ठाकुर ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त सिरमौर डॉ आर.के. परुथी को 10 लाख रूपये की राशि का चैक भेंट किया।
यह जानकारी देते हुए महा प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र नाहन श्री जी.एस. चौहान ने बताया कि इस राशि का उपयोग जिला सिरमौर के पांवटा में वाहनाें को सैनेटाईज करने के लिए स्थापित की गई टनल के संचालन पर आने वाले व्यय के लिए किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि भेंट की गई इस राशि से आगामी 3 मई तक उतराखण्ड की ओर से प्रदेश में आने वाले वाहनों को सैनेटाईज टनल के माध्यम से निःशुल्क सैनेटाईज करने पर व्यय किया जायेगा ताकि कोरोना के संक्रमण की सम्भावना को रोका जा सके।
Breakng
- नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
- युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
- ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
- आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
Saturday, June 20
