नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :– शहर के निजी अस्पताल साईं अस्पताल से कुछ दूरी पर नाले के समीप एक युवक की लाश मिली है। जिसे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने अपनी गाड़ी में मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। मृत युवक को शव गृह में रखा है। युवक की उम्र 30-40 के बीच में हैं। युवक की बाजू पर रुखसाना व एक बिच्छू का निशान बना है।जानकारी के अनुसार शहर के साईं अस्पताल से कुछ दूरी पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने के बाद एसएचओ रणजीत राणा मौके पहुंचे और शव को बरामद किया। शव को मेडिकल कॉलेज नाहन में पहुंचाया गया। अभी युवक को शव गृह में रखा गया है। युवक के पास से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला है जिस वजह से अभी तक शव की शिनाख्त नहीं की जा सकती है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
