नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पांवटा-शिलाई एनएच-707 शिल्ला के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण एक घंटे बंद रहा। भूस्खलन होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रही। हालांकि निर्माणाधीन कंपनी ने मशीनें लगाकर मार्ग को बहाल कर दिया है।जानकारी के मुताबिक, इन दिनों हाईवे पर मार्ग को चौड़ा करने का कार्य चला हुआ है। इसी दौरान आज दोपहर करीब 11 बजे कफोटा के नजदीक शिल्ला के पास अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हुआ और बड़ी-बड़ी चट्टानें मार्ग पर गिर गई। जिससे मार्ग करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा। हालांकि गनीमत यह रही कि भूस्खलन के दौरान सड़क पर कोई वाहन मौजूद नहीं था।वहीं मार्ग पर चट्टानें गिरने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। बता दें कि करीब एक घंटे बाद 12 बजे तक मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर किया गया। एसडीएम राजेश वर्मा ने खबर की पुष्टि की है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
