Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»केंद्र सरकार से स्पष्टीकरण आने पर सुक्खु सरकार को अनुसूचित जनजाति कानून लागू किया – मेलाराम शर्मा
    सिरमौर

    केंद्र सरकार से स्पष्टीकरण आने पर सुक्खु सरकार को अनुसूचित जनजाति कानून लागू किया – मेलाराम शर्मा

    By Himachal VartaJanuary 1, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने केंद्र सरकार और पूर्व भाजपा सरकार का सिरमौर जिला के गिरी पार क्षेत्र के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा की प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा लगभग 4 महीने तक लटकाने और भटकाने के उपरांत आज अंततः केंद्र सरकार का स्पष्टीकरण आने के बाद उसे उसी तरह अक्षर लागू किया गया जिस प्रकार उसे लोकसभा और राज्यसभा द्वारा पारित किया गया था। उन्होंने कहा कि केंद्र और हिमाचल में कांग्रेस सरकारों ने इस मुद्दे को लगभग 6 दशक तक लटका के रखा और जब-जब भी केंद्र सरकार द्वारा गिरीपार के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करने के लिए कोई सूचना मांगी गई तब तब हिमाचल की कांग्रेस सरकारों द्वारा इस मुद्दे को लटकाने और भटकाने के उद्देश्य से बड़ाभंगाल, डोडरा कवार और काशापाट जैसे क्षेत्रों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के अवांछित मुद्दे अकारण बीच में डालकर हाटियों की मांग को लटकाने के  कुप्रयास किए गए। मेलाराम शर्मा ने बताया कि केंद्र से स्पष्टीकरण आने के उपरांत अब हिमाचल सरकार के पास इसे और आगे लटकाने के लिए कोई बहाना नहीं था इसलिए हाटी समुदाय के लोगों के संघर्षों के दबाव में आकर अंततः प्रदेश सरकार को इस लागू करना पड़ा। उन्होंने प्रदेश में कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान के उस वक्तव्य पर भी तंज कसा जिसमें उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि वह तो हाटी के मुद्दे को करना ही नहीं चाहते। जिला प्रवक्ता ने गिरी पार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजाति वर्ग में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह, जेपी नड्डा, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हाटी पुत्र बलदेव तोमर का धन्यवाद किया है और कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पूर्व में हिमाचल सरकार और वर्तमान में केंद्र सरकार को आने वाली पीढ़ियां युगों युगों तक याद करेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.