Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर की 23 प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं का हुआ कंप्यूटरीकरण
    सिरमौर

    सिरमौर की 23 प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं का हुआ कंप्यूटरीकरण

    By Himachal VartaJanuary 2, 2024
    Facebook WhatsApp

    सहकारी सभा में अब नहीं हो सकेगा घोटाला, समय की बचत के साथ होगी पारदर्शिता।                                                               नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) ( एसपी जैरथ):– भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के द्वारा प्राथमिक कृषि ऋण समितियां को सुदृढ़ करने की योजनाओं ने अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। जिला सिरमौर सहायक पंजीयन सहकारी सभाओं के अंतर्गत जिला के 6 ब्लॉक की 23 प्राथमिक सहकारी समितियां को कंप्यूटर कृत कर दिया गया है। हालांकि कंप्यूटरीकरण के माध्यम से पैक्स का सुदृढ़ीकरण किए जाने का यह पहला चरण है, बावजूद इसके विभाग ने बेहतर प्रदर्शन के साथ जागरूकता अभियान को भी शुरू किया है।बता दें कि पैक्स को एकल राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर नेटवर्क के माध्यम से सीधे-सीधे नाबार्ड से जोड़ा जा रहा है। इस योजना के तहत समिति को कंप्यूटर और हार्डवेयर दिया जाता है। असल में नाबार्ड के द्वारा इंटीग्रेटेड सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। जिसके तहत न केवल प्राथमिक सहकारी समितियां आर्थिक रूप से मजबूत होगी बल्कि इससे दक्षता और पारदर्शिता भी बढ़ेगी। जिला सिरमौर में कलेक्टर व सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं के अंतर्गत 314 सोसाइटी रजिस्टर्ड है।जिला सिरमौर सहायक पंजीयन अधिकारी के द्वारा व्यापक रूप से जागरूकता अभियान भी चलाया गया है। सहायक पंजीयक अधिकारी भास्कर कालिया ने बताया कि कंप्यूटरीकरण किए जाने का मुख्य पैक्स के संचालन की दक्षता में वृद्धि, धन के लेनदेन में कम समय, शीघ्र निवारण तथा किसानों में योजना के प्रति विश्वसनीयता को कायम करना है।उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रथम चरण का कार्य पूरा किया गया है जिसके तहत प्रत्येक पैक्स को एक कंप्यूटर प्रिंटर, वेबकैम, बायोमेट्रिक डिवाइस आदि दिया जा रहा है। बता दें कि सहकारी समितिया किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा लाभकारी कीमतों पर उत्पाद बेचने के लिए विपणन सुविधा स्किल वर्क करने वाले छोटे उद्यमियों कमजोर वर्गों के कौशल को औद्योगिक गतिविधियों में ढालकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करती हैं।जिला सहायक पंजीयन अधिकारी ने बताया कि न केवल कंप्यूटरीकरण किया जा रहा है बल्कि सहकारिता मंत्रालय के द्वारा जो नई शुरुआत की गई है उसके तहत अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से युवाओं को कैसे आत्मनिर्भर बनाया जाए इसको लेकर भी जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.