नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):– चालक- परिचालक यूनियन पांवटा साहिब द्वारा आज ऑल इंडिया चक्का जाम के तहत बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया। तहसीलदार पांवटा को ज्ञापन के माध्यम से यूनियन ने कहा कि भारत देश में हो रहा ड्राइवर भाईयों के साथ अत्याचार जो हमारे काले कानून को केन्द्र सरकार ने हमारे ऊपर लागू किया है। प्रााप्त समाचारों के अनुसार शिलाई में चालकों और पुलिस के बीच हाथापाई हुई है। इस कानून का पूरे देश भर के ड्राइवर यूनियन विरोध करती है। जिसके कारण पूरे देश भर में चक्का जाम कर रहे है। बस यूनियन पूरे कंधे से कंधा मिलाकर इस फैसले को जमकर विरोध करेंगे।यूनियन का यहां चक्का जाम का फैसला तब तक नहीं बदलेगा जब तक केंन्द्र सरकार ने जो हमारे उपर जो काला कानून लागू किया है उसे वापस नहीं ले लेती। यूनियनें का कहना की केंद्र सरकार और मोदी सरकार द्वारा बनाया गया यह कानून केवल गरीबों पर ही लागू हुआ है जो कि सरासर गलत है। यूनियन के सदस्य टेकचंद राजपूत ने बताया सरकार द्वारा बनाए गए इस कानून में गरीब परिवार के बेटे और उसके परिवार का शोषण हो रहा है यदि वे 5 लाख जुर्माना और 10 साल की सजा काटेंगे तो उनके परिवार का भरण पोषण कौन करेगा।कोई भी अमीर घर का बेटा या आप शौक से ट्रक व बस ड्राइवर नहीं बनता है वह अपनी मजबूरी के चलते एक ड्राइवर बनता है जब तक एक ड्राइवर शाम को अपने घर नहीं पहुंच जाता तब तक उसके परिवार का एक एक सदस्य उसकी वापस लाने की रह तकता है।कोई भी गरीब का बेटा या भाई यह कतई नहीं चाहेगा की वह घर से निकल कर कम पर गया है तो कोई अपराध करेगा यदि जाने कोई दुर्घटना हो जाती है तो इसमें वह जानबूझकर अपराधी नहीं है। जब तक सरकार अपना यह फैसला वापस नहीं लेती तब तक बस यूनियन लगातार अपना धरना प्रदर्शन करने में लगी रहेगी।इस दौरान बस यूनियन से राजेश ठाकुर, पिंटू धनबीर, पुनीत शर्मा, बलदीप, विजेंद्र, सुरजीत सिंह, विकी, इंतजार, मनोज राणा, जयमल सिंह, नवजोत सिंह, खजान, विजेंद्र सिंह, चतर सिंह, बंटी, विकी, पुरन आदि शामिल रहे।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
