नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- दिव्यांग कल्याण संघ जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार से नौकरियों में दिव्यांग कोटे के अनुसार रोस्टर प्रणाली लागू करने की मांग की है। अपनी मांगों को लेकर संघ की एक बैठक नाहन में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान राजेंद्र ठाकुर ने की। बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाहन दौरे की समीक्षा भी की गई।वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री कई मांगों को पूरा कर रहे हैं, ऐसे में दिव्यांगों के लिए जो सरकारी नौकरियों में कोटा तय किया गया है। उसी के अनुसार रोस्टर प्रणाली भी लागू करनी चाहिए ताकि दिव्यांगों को न्याय मिल सके।वक्ताओं ने इस बात को लेकर भी गहरा रोष प्रकट किया कि चुनावों के समय नेता वोट मांगने के लिए तो आगे रहते हैं लेकिन चुनाव जितने के बाद अपनी जनता को पहचाते तक नहीं। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार, किशन सिंह रावत, मनीष कुमार, मान सिंह, फारूख, मोहम्मद अशरफ, मनीष कुमार, साहिल आदि मौजूद रहे।
Breakng
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
Tuesday, June 16
