Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»भाजपा मंडल अध्यक्ष इन्दर ठाकुर ने शिलाई में घायलों को आर्थिक सहायता का दिया आश्वासन
    सिरमौर

    भाजपा मंडल अध्यक्ष इन्दर ठाकुर ने शिलाई में घायलों को आर्थिक सहायता का दिया आश्वासन

    By Himachal VartaJanuary 9, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) : – बोबरी- बशवा लिंक मार्ग पर बोलेरो कैम्पर के दुर्घटनाग्रस्त होने से  17 लोग घायल हुए है। जबकि दो लोगों को मौका पर मौत हो गई है। घायल व्यक्तियों को शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर भेजा गया है जबकि मृतकों का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए गए है। शिलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है ।विभागीय जानकारी के अनुसार शिलाई – घासन – बाबरी- बशवा लिंक रोड पर गांव बशवा और बोबरी के बीच बोलेरो कैंपर नंबर HP 85 -1771 सुबह लगभग 9:30 के करीब दुर्घटनाग्रस्त हुई है । बोलेरो कैंपर में चालक सहित 19 लोग सवार थे जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है । दुर्घटना में दलीप पुत्र पुनिया राम निवासी गांव बशवा (35), काजल पुत्री सुधीर कुमार निवासी गांव क्वानू उम्र (17), नेहा पुत्री बंसी राम गांव बशवा, 17 वर्ष, अर्जुन पुत्र चमेल सिंह निवासी गांव बोबरी उमर (25 साल), रीतिका पुत्री बहादुर सिंह निवासी गांव बश्वा (17 वर्ष), रौनक पुत्र बंसी राम गांव बश्वा (18), युवराज पुत्र सन्तराम गांव बश्वा (18), नारायणी देवी पत्नी बंसी गांव बश्वा (48), उत्तम पुत्र प्रताप सिंह गांव बश्वा (25), प्रतिभा पुत्री मनसा राम गांव बश्वा (24), विजय ऊर्फ बीजा राम पुत्र कालू राम गांव बश्वा (35), निर्मला पुत्री सुन्दर सिंह गांव बश्वा (20), विक्रम पुत्र शुप्पा राम गांव बश्वा (34), अभिषेक पुत्र जोगी राम गांव बश्वा (17), सुन्दर सिंह पुत्र शोभा राम गांव बश्वा (40), अभिषेक पुत्र स्वरूप गांव बश्वा (18), विनोद पुत्र विजय गांव बश्वा (45) और नेहा पुत्री बंसी राम गांव बश्वा घायल हुए है जबकि 19 वर्षीय करीना पुत्री फकीर चन्द निवासी गांव हंडाड़ी और 62 वर्षीय मोहन सिंह पुत्र प्रीतम सिंह गांव बशवा की मौके पर मौत हो गई है।उल्लेखनीय है कि अक्सर लिंक मार्ग से ओवरलोड गाड़ियां इंसानी जिंदगियों को भेड़ बकरियों की तरह भरकर शिलाई पहुंचती है और शिलाई प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं देता है। कई बार ओवरलोडिंग की शिकायत भी प्रशासन को की जा चुकी है।उधर डीएसपी मानविंदर सिंह ने गाड़ी दुर्घटना होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।वहीँ एसडीएम शिलाई सुरेश कुमार सिंघा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने मौका का निरीक्षण किया है। इस दौरान मृतकों को 25-25 हजार रुपए फौरी राहत दी गई है जबकि सभी घायलों को 5-5 हजार रुपए फौरी राहत प्रशासन ने प्रदान की है।भाजपा मंडल अध्यक्ष इन्दर ठाकुर ने घायलों और मृतकों के परिजनों से मिलकर सांत्वना प्रकट की।  उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने घायलों को आश्वासन दिया कि वह दुःख की इस घडी में वह उनके साथ खड़े है। वह घायलों को आर्थिक और सामाजिक सहायता के लिए उनके साथ हर पल खड़े है।  

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.