नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के नोहराधार क्षेत्र में एक व्यक्ति की पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गेहल गांव के 33 वर्षीय व्यक्ति सतपाल अचानक पेड़ से गिर गया। जिस कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे गेहल क्षेत्र में मातम पसर गया है।पता चला है कि वीरवार सुबह सतपाल पशुओं के लिए पत्ती लेने जंगल गया था। सुबह करीब साढ़े सात बजे वह पेड़ से गिर कर गहरी खाई में चला गया। घटना के बाद गांव के लोग उसे तुरंत सीएचसी हरिपुरधार ले आए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।शव को पोस्टमार्टम के लिए संगडाह भेजा गया। नायब तहसीलदार हरिपुरधार संतोष ने मृतक के आश्रितों को 25 हजार रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की है। सतपाल अपने पीछे पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटा ध्रुव व तीन साल की बेटी अनबी को छोड़ कर इस संसार से चला गया है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23