Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सभी बैंक निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करें-एल. आर. वर्मा
    सिरमौर

    सभी बैंक निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करें-एल. आर. वर्मा

    By Himachal VartaJanuary 16, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा ने सिरमौर जिला के सभी बैंकों को निर्देश दिए हैं कि सभी बैंक सरकार द्वारा संचालित विभिन्न ऋण प्रायोजित योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करना सुनिश्चित बनाए। उन्होंने कहा कि सभी बैंक इस प्रकार से अपना कार्य निष्पादित करें कि सभी पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा गत सांय नाहन में जिला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा समिति सिरमौर की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।  एल. आर. वर्मा ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन, हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम व शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वीकृत विभिन्न मामलों में प्राथमिकता रखने के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने कहा कि संबंधित बैंक स्वीकृत मामलों को तय सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित बनाएं।   अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि बैंकों को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ऋण योजना के अंतर्गत 2504.37 करोड का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें जिले में माह सितंबर 2023 तक 1594. 86 करोड का लक्ष्य हासिल किया है जो कि 64 प्रतिशत है। उन्होंने बैंकों द्वारा कृषि ऋण वितरण पर अपनी अप्रसन्नता जाहिर की और कहा कि सभी बैंक विशेष रूप से भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक, पंजाब, नेशनल बैंक, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक, हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक इस पर ज्यादा ध्यान दें और इस बारे शाखा स्तर पर विश्लेषण करें।  एल.आर. वर्मा ने बैंकों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री जन धन योजना, जीवन ज्योति योजनाएं, सुरक्षा बीमा योजना, शिक्षा ऋण योजना से संबंधित जानकारी बैंकों द्वारा ग्रामीण स्तर पर विभिन्न शिविरों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई जाये।*नाबार्ड की 2024-25 की संभावित वार्षिक ऋण योजना जारी* अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने नाबार्ड की वार्षिक संभाव्यतायुक्त ऋण योजना 2024-25  को भी जारी किया, जिसमें प्राथमिकता क्षेत्र के लिए 2842.14 करोड रुपए के ऋण का संभावित आकलन किया गया। जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड विक्रमजीत सिंह ने योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी साँझा की।  ए.जी.एम. आरबीआई शिमला आशीष शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की कार्यवाही में शामिल हुए।  बैठक का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक राजीव अरोड़ा ने किया। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र साक्षी सती, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा के अलावा विभिन्न बैंकों के अधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.