Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कांग्रेस सरकार के 13 महीने रहे अंधकारमय -डाॅ0 बिंदल
    सिरमौर

    कांग्रेस सरकार के 13 महीने रहे अंधकारमय -डाॅ0 बिंदल

    By Himachal VartaJanuary 19, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- प्रदेश की कांग्रेस सरकार का 13 महीने का कार्यकाल निराशाजनक रहा है ।  विधानसभा चुनाव के दौरान वोट को हासिल करने के लिए दी गई 10 गारंटियां झूठी साबित हुई है । यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिंदल ने राजगढ़ में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दी । उन्होने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान  भाजपा  ं राष्ट्र उत्थान , समाज कल्याण व गरीब कल्याण तथा केंद्र सरकार की असंख्य उपलब्धियों  को लेकर जनता के बीच जाएगी तथा प्रदेश की वर्तमान की नाकामियों को बेनकाब करेगी ।
    डाॅ0 बिंदल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के  13 माह बीत जाने के बाद भी जनहित का एक भी कार्य नही हुआ । बल्कि चुनाव के दौरान दी गई 10 गारंटियां झूठी साबित हुई है । उन्होंने कहा कि  सरकार ने एक वर्ष का जश्न भी मनाया लेकिन यह जश्न किस लिए  मनाया गया उसका जबाब आजतक नही मिल सका है ।   चम्बा में एक दलित युवा  की हत्या कर टुकड़े कर दिए गये और चम्बा से आरम्भ हुआ घटनाक्रम थमने का नाम नही ले रहा । प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा चुकी है और प्रदेश में   अभी तक 300 से  अधिक हत्याए हो चुकी है। ऊना और बद्दी बरोटीबाला में सरेआम फाईरिंग और हत्या होना  आमबात बन गई है लेकिन प्रदेश सरकार सुप्त अवस्था में ही चल रही है ।  शिक्षण संस्थान नशे के गढ़ बन चुके है । कुल मिलाकर सरकार ने पिछले एक वर्ष में बिगड़ती कानून व्यवस्था और  महंगाई का लोगों को तोहफा दिया है । उन्होने बताया कि पूर्व भाजपा की  जयराम सरकार उतर भारत में सबसे सस्ता डीजल दे रही थी लेकिन कांग्रेस  सरकार बनते ही डीजल 7 रूपए महंगा कर दिया गया ।  बिजली , पानी , राशन सबकुछ महंगा कर दिया ।  कांग्रेस सरकार  ने पहली केबिनेट में  एक लाख नौकरियां देने का वायदा किया था लेकिन 13 माह में सरकार एक भी नौकरी नही दे सकी बल्कि 10 हजार नौकरियां छीन ली गयी ।  सड़कों में मिट्टी बिछाने का काम तन्मयता से किया जा रहा है । महिलाओं को 1500 रूपये प्रतिमाह भत्ता देने के नाम पर ठगा गया । उन्होने कहा कि  कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को धोखा देकर सत्ता तो हासिल कर ली थी ।  लेकिन अब प्रदेष्ज्ञ की जनता कांग्रेस की कथनी और करनी से भलीभांति परिचित हो चुकी है जिसका जवाब आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में इसका जबाब अवश्य देगी ।  बिंदल ने कहा कि 13 माह में सरकार ने  हजारो करोड़ का कर्ज तो ले लिया लेकिन एक भी नौकरी नही दी , एक भी सड़क नही बनाई , कोई अस्पताल व् स्कूल  नही बनाया । करोड़ों रूपये का लोन लेकर आखिर यह पैसा कहाँ लगाया गया ।  कांग्रेस सरकार  जनता को यह बताए कि 10 गारंटीयां  कब पुरी की जाएगी । इस अवसर पर शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप , पूर्व मंत्री सुखराम चैधरी , पच्छाद विधायक रीना कश्यप व् बलदेव भंडारी सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.