Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन डाइट में डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए आयोजित की गई खेलकूद प्रतियोगिताएं
    सिरमौर

    नाहन डाइट में डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए आयोजित की गई खेलकूद प्रतियोगिताएं

    By Himachal VartaJanuary 19, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन (  हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन की ओर से डीएलएड प्रशिक्षुओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गई। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य राज्य स्तर पर होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभागियों का चयन करना था। जिला परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डाइट हिमांशु भारद्वाज की अध्यक्षता में यह खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गई।उन्होंने सभी बालकों को शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं के लिए चयनित प्रशिक्षुओ को प्रेरित किया और राज्य स्तर पर होने वाले प्रतियोगिताओं के लिए दिशा निर्देश दिए। खेल कूद प्रतियोगिता के जिला समन्वयक नागेंद्र ठाकुर ने बताया कि आज की इस प्रतियोगिताओं में लगभग 100 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर समग्र शिक्षा सिरमौर के सभी सदस्य उपस्थित रहे।लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में लड़कियों कृतिका, ममता और लडकों में नवीन, कमल शर्मा चयनित हुए। हाई जंप प्रतियोगिता में लड़कियों में श्रेष्ठा, कृतिका, ममता, रुचिका और लड़कों में निखिल चौहान व जगदीश चयनित हुए। शॉर्ट फूड प्रतियोगिता में लड़कों में निखिल चौहान, गौरव और लड़कियों में पुष्पा व मीनाक्षी का चयन हुआ। वहीं जैवलीन थ्रो प्रतियोगिता में मीनाक्षी, कृतिका लड़कों में गौरव, राहुल का चयन हुआ।डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में प्रियंका, कृतिका और लड़कों में गौरव, नवीन, निखिल का चयन हुआ। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में ममता, सुमन, प्रिया चौहान और निखिल चौहान जगदीश चयनित हुए। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रियंका, श्रेष्ठा, ममता, निखिल चौहान, जगदीश का चयन हुआ है। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मान्या अग्रवाल, सुशांत, जगदीश चयनित हुए।800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मान्या अग्रवाल, प्रियंका सुशांत, सुशील का चयन हुआ। बैडमिंटन प्रतियोगिता में कृतिका, मीनाक्षी, निकिता, रुचिका और अमित कुमार, पंकज भारद्वाज, करण व शुभम चयनित हुए। इन प्रतियोगिताओं को कराने में पीटीई हरिवंश एवं मयंक भारद्वाज की अहम भूमिका रही।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.