नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एस पी जैरथ)अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में इस उपलक्ष्य पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। विद्यालय के छात्रों व शिक्षकों ने करतल ध्वनि के साथ समूह में ऑडियो प्रस्तुति के साथ धार्मिक सौहाद्रता को प्रस्तुत करते हुए भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी। सर्वत्र आध्यात्मिकता का माहौल दिखाई दे रहा था। छात्रों ने नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुति दे कर खूब वाहवाही बटोरी। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की निर्देशिका व प्रधानाचार्या दविंदर साहनी जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति पर हमे सदैव गर्व करना चाहिए तथा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम को अपना आदर्श मानना चाहिए। प्रत्येक छात्र को उनके जीवन से अनुशासन ,शिष्टाचार, विनम्रता, आज्ञाकारिता, भातृत्व प्रेम,कर्तव्य परायणता सीखनी चाहिए। उन्होंने बताया इस प्रकार की प्रार्थना सभाए छात्रो को समाज में घट रही गतिविधियों से परिचित करवा कर छात्रो के ज्ञान में वृद्धि करती हैं। आधुनिक समय में प्रत्येक छात्र को शिक्षा के साथ अपने राज्य,देश व विदेश में हो रहे घटनाक्रमों से भी जुडे रहना चाहिए और अरिहंत स्कूल इस उद्देश्य से विद्यालय में इस प्रकार की गतिविधियों का निरंतर संचालन करता आया है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
