Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिमाचल में 2 अक्तूबर को बीपीएल से बाहर होंगे एक लाख लोग
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 2 अक्तूबर को बीपीएल से बाहर होंगे एक लाख लोग

    By Himachal VartaAugust 24, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में 2 अक्तूबर को एक साथ एक लाख लोग अमीर हो जायेंगे। हिमाचल की जयराम ठाकुर सरकार ने 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर प्रदेश में होने वाली सभाओं की विशेष बैठकों में एक साथ एक लाख बीपीएल लोगों को इस सूची से बाहर करने का फैसला किया है। ये वे लोग होंगे जो पिछले काफी समय से इस सूची में थे और जिनकी आर्थिक स्थिति अब ठीक हो चुकी है। ये बात प्रदेश के ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज राज्य विधानसभा में नियम 62 के तहत विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री और आशीष बुटेल द्वरा पेश प्रस्ताव पर हुई चर्चा के उत्तर में कही। वीरेंद्र कंवर ने साफ किया कि प्रदेश सरकार द्वारा ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है जिसमें ये लिखा हो कि सरकार किसी पंचायत को बीपीएल मुक्त बनाने जा रही है।
    आईजीएमसी में डिजिटल सबट्रेक्शन एंजियोग्राफी जल्द ः हिमाचल प्रदेश के लोगों को अब राज्य के भीतर ही डिजिटल सबट्रेक्शन एंजियोग्राफी की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा राज्य के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी शिमला में जल्द उपलब्ध होगी। आईजीएमसी के नए ओपीडी ब्लाक में यह सुविधा मिलनी शुरू होगी। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने आज विधानसभा में प्रश्नकाल में यह जानकारी दी।
    16 मील स्थित कालेज भवन का उठा मुद‌्दा : विधायक विक्रमादित्य सिंह के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय 16 मील में सिर्फ क्लर्क का एक पद खाली है, जबिक डिग्री कालेज सुन्नी में सहायक प्रोफेसरों के 5 पद खाली हैं। इस कालेज के भवन पर 2.50 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। निर्माण कार्य पूरा होने पर इसका उद‌्घाटन कर दिया जाएगा।
    प्रदेश में जल्द आएगी ई-वाहन नीति ः परिवहन मंत्री गोबिंद ठाकुर ने ऐलान किया कि राज्य में जल्द ही ई-वाहन नीति लागू की जाएगी। हिमाचल सरकार जल्द ई-वाहन नीति विशेष रूप से लाने वाली है। इसे आने वाली केबिनेट में लाया जाएगा और और फिर प्रदेश में प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी राज्य में आने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी में सफर करेंगे। वे आज नियम-62 के तहत लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर बोल रहे थे। गोबिंद ठाकुर ने कहा कि सरकार ने अगले चरण में 100 ई-बसें खरीदने का निर्णय लिया है और दो क्लस्टर में 50-50 बसें ली जाएंगी। इसकी सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।
    सरवीण और मुकेश अग्निहोत्री में तीखी नोकझोंकः हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आज शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी और विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री के बीच तीखी नोकझोंक हुई जिससे सदन का माहौल गर्मा गया। ये तीखी नोकझोंक शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी द्वारा सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा को लेकर की गई टिप्पणी के मुद्दे पर हुई। राजेंद्र राणा और विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने इस टिप्पणी पर कड़ा एतराज जताया और टिप्पणी को सदन की कार्रवाई से निकालने के अलावा मंत्री से माफी मांगने की भी मांग की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल द्वारा दी गई व्यवस्था के बाद ही मामला शांत हो सका।
    तैयार भवन का ही होगा उद्घाटन : सीएम -मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बहुत सरकारी भवन ऐसे हैं जो बनकर तैयार नहीं हुए हैं, लेकिन उनका उद्घाटन कर दिया गया है। ऐसा गत विधानसभा चुनावों के दौरान किया गया। उन्होंने कहा कि जब तक भवन तैयार नहीं हो जाता, तब तक उनका उद्घाटन नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जो भवन उपयोग करने के लिए तैयार हो जाए, उनका ही उद्घाटन किया जाना चाहिए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.