नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- श्री सत्य साईं सेवा समिति के बैनर तले बाल विकास के बच्चों ने भगवान श्रीराम आगमन पर बाल विकास के में एक रंगारंग धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बच्चो ने भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न तथा हनुमान की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की।बाल विकास की प्रभारी निरुपमा जोशी व वरिष्ठ सदस्य सरिता भटनागर ने बताया कि इस दौरान बाल विकास के बच्चो द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। नन्हे बच्चो ने अदभूत व आकर्षक भजन व आरतियां प्रस्तुत की।बच्चो व गुरुजनों ने राम-सीता व हनुमान जी के भजन से माहौल भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का स्वागत अराध्या ने बहुत सुन्दर नृत्य प्रस्तुत कर किया। इस शुभ अवसर पर साई बाल विकास आनन्द निलयम केंद्र में बहुत ही हर्षोल्लास का वातावरण था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में प्रमाद वितरण किया गया।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
