नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के तहत गांव अंधेरी के समीप हुए सड़क हादसे में सड़क दुर्घटना में एक पूर्व सैनिक की मौत का दुखद समाचार मिला है। जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत अंधेरी प्रधान विक्रम ठाकुर ने बताया कि अंधेरी के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिसमें पूर्व सैनिक की मौत हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मौके का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि पूर्व सैनिक बलदेव सिंह अपने मामा के घर से तड़के सुबह नाहन में पढ़ाई कर रहे अपने बच्चों से मिलने आ रहा था। इसी दौरान जबडोग से कुछ ही किलोमीटर आगे अंधेरी के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें पूर्व सैनिक बलदेव सिंह की मौत हो गई।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
