नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( संजय सिंह) जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन आगामी 26 जनवरी को नाहन चौगान में धूमधाम के साथ किया जाएगा। यह एक शानदार समारोह होगा। स्वास्थ्य व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य मंत्री 25 जनवरी को देर सांय नाहन पहुंचेगे। उनका 26 जनवरी को नाहन चौगान में प्रातः 10.58 बजे पदार्पण होगा और ठीक 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके उपरांत वह परेड का निरीक्षण करके मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। वह इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। बाद दोपहर 2.30 बजे डॉ. शांडिल सोलन के लिये रवाना होंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार भी इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे।
जिला स्तरीय समारोह के अवसर पर शहर के विभिन्न राजकीय व निजी स्कूलों तथा संस्थानों द्वारा एक आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस समारोह में स्थानीय विधायक अजय सोलंकी, पूर्व में रहे विधायकगण, जिला व प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में जिला व नाहन शहर की जनता समारोह की साक्षी बनेगी।
जिलावासियों से अधिक से अधिक संख्या में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने की अपील की गई है। जिला के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भी परिवार सहित नाहन चौगान में समारोह में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
