Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»मुख्यमंत्री ने धर्मपुर में 71.39 करोड़ रुपये लागत की 13 परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन किए। 
    मंडी

    मुख्यमंत्री ने धर्मपुर में 71.39 करोड़ रुपये लागत की 13 परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन किए। 

    By Himachal VartaJanuary 25, 2024
    Facebook WhatsApp
    मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने आज मंडी जिला के धर्मपुर में 71.39 करोड़ रुपये लागत की 13 परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन किए। उन्होंने अवाहदेवी-टीहरा सड़क पर 2.92 करोड़ रुपए की लागत से बने पुल, अनसवाई से चसवाल सड़क पर 2.21 करोड़ रुपए की लागत से बने पुल, हुक्कल चत्तर सड़क पर 66.85 लाख रुपए की लागत से बने पुल, 2.98 करोड़ रुपए की लागत से शेरपुर से सरी वाया खबेर सड़क पर बने पुल, सजाऊ चतरयाणा सड़क पर 1.98 करोड़ रुपए की लागत से बने पुल, धर्मपुर में 74.65 लाख रुपए की लागत से लोक निर्माण विभाग के टाइप-2 स्टाफ क्वार्टर, मंडप में 30.90 लाख रुपए की लागत से सहायक अभियंता के आवास तथा धर्मपुर में 88 लाख रुपए की लागत से बने जन सुविधा केंद्र का लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सुविधा केंद्र का निर्माण बांस पर आधारित वस्तुओं के निर्माण तथा कारीगरों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने एचपी शिवा परियोजना के तहत जिला मंडी के चौंतड़ा, गोपालपुर तथा धर्मपुर खण्ड में सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए 50.55 करोड़ रुपए की परियोजना की आधारशिला रखी। इस परियोजना से 775 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने 4.42 करोड़ रुपए की लागत से धर्मपुर में बनने वाले लोक निर्माण विभाग के वृत कार्यालय भवन और रंगड़ में 55 लाख रुपए की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य उप-केंद्र की आधारशिला भी रखी। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने सिद्धपुर में 3.20 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सेरीकल्चर) के अंतर्गत कोकून मार्केटिंग और स्टोरेज सेंटर का शिलान्यास भी किया।इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के मढ़ी में निर्माणाधीन अटल आदर्श विद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.