नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला सागंना शिक्षा खंड संगडाह मैं कार्यरत एमडीएम वर्कर उर्मिला रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी को अपने अंतरिम बजट में एमडीएम वर्कर के वेतन में बढ़ोतरी करनी चाहिए क्योंकि एमडीएम वर्कर को सिर्फ चार हजार रुपए वेतन मिलता है जिससे परिवार का पालन पोषण करना उनके लिए बहुत कठिन हो रहा है जबकि एमडीएम वर्कर भी 10:00 बजे पाठशाला में अपनी उपस्थिति देती है और 2:00 तक पाठशाला में अपनी सेवाएं देती है जबकि पाठशाला में कार्यरत अध्यापकों का वेतन 80 से 90 हजार रुपए है अध्यापक सिर्फ हमारे से 2 घंटे पाठशाला में अपनी सेवाएं देते हैं उर्मिला रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि एमडीएम वर्कर का वेतन भी कम से कम 15 हजार रुपए होना चाहिए ताकि एमडीएम वर्कर भी अपने परिवार का आसानी से पालन पोषण कर सके उन्होंने बताया कि हमें पीएम नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है की वह एमडीएम वर्कर के वेतन में अवश्य ही समान जनक वेतन बढ़ोतरी करेंगे
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
