नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– सीमावर्ती जिला सिरमौर में नशे की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन को रोका जा सके वहीं इस बाबत DC सिरमौर सुमित खिमटा ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए है।डीसी सिरमौर सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि युवा पीढ़ी में बढ़ता नशे का प्रचलन बेहद चिंतनीय विषय है वहीं सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है और खुद मुख्यमंत्री की तरफ से इस बाबत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा की सिरमौर जिला में भांग एवं अफीम की खेती का अन्य फसलों के साथ उत्पादन विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है ऐसे में इन पर निगरानी रखने के विशेष रूप से निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए हैं और ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएंगी।डीसी सिरमौर ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जारूगता कैंप आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बारे जागरूक किया जाएगा। विद्यार्थी वर्ग को जागरूक करने से समाज में बढ़ रहे नशे के प्रचलन को दूर करने में मदद मिलेगी। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने पुलिस विभाग द्वारा आयोजित एनकॉर्ड की बैठक में इस बाबत आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए है।
Breakng
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
Thursday, September 3
