श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से सम्पूर्ण विश्व में मौसम में अत्यंत प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से हम देख रहे हैं कि आवश्यकता के अनुरूप बर्फबारी और बारिश सही प्रकार से नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम सब मिलकर पर्यावरण पर्यावरण संरक्षण के लिए गंभीरता पूर्वक कार्य करें ताकि प्रकृति का संतुलन बनाया रखा जा सके। उपायुक्त सिरमौर आज रेणुकाजी में विश्व वेटलैंड दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। सुमित खिमटा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद (हिमकॉस्ट ) वन विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से श्री रेणुका जी वेटलैंड में विश्व वेटलैंड दिवस का आयोजन किया गया जो कि सराहनीय प्रयास है। उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्द्रभूमि की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना और संरक्षण प्रयासों को बढ़ावा देना है। उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष विश्व वेटलैंड्स दिवस की थीम “वेटलैंड्स एंड ह्यूमन वेलबीइंग” रखी गई है। सुमित खिमटा ने कहा कि वेटलैंड दिवस के अवसर पर यहां नेचर गाइड आदि 10 केटेगरी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर से जहां प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार के साधन प्राप्त होंगे वहीं पर पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना भी इन प्रतिभागियों में विकसित होगी। उन्होंने कहा कि विश्व वेटलैंड दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में विद्यार्थियों, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूह तथा अन्य प्रतिभागियों ने वेटलैंड के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की है। उन्होंने इस अवसर पर महिला मंडल स्वयं, सहायता समूह और स्कूल के विधार्थियों के अलावा अन्य प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए।इस अवसर पर तहसीलदार ददाहू राजेंद्र ठाकुर, रेणुका जी विकास बोर्ड के सीईओ रविंद्र गुप्ता, डीएफओ रेणुका जी परमिंदर सिंह, वाइल्डलाइफ के डीएफओ गुरहर्ष सिंह, हिमकॉस्ट की पायल चौहान, अजय पंवार के अलावा वन तथा अन्य विभाग के अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
