नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- माजरा पुलिस थाना की टीम ने मिली गुप्त सुचना के आधार पर धौंलाकुआं से हरीपुर खोल जा रही एक कार की कोलर चौक में तालाशी के दौरान 20 ग्राम अफीम बरामद की है। जिले के एसपी रमन मीणा ने पुष्टि करते हुए बताया कि कार को मेहरबान पुत्र इरफान निवासी यमुनानगर चला रहा था। परिचालक सीट पर शाहरुख खान पुत्र गुलशेर निवासी पुरुवाला कांशीपुर बैठा था पुलिस को मिली सुचना के अनुसार दोनो आरोपी कार में अफीम लेकर धौलाकुआं से हरिपुरखोल की ओर जा रहे थे। एसपी ने बताया कि तालाशी के दौरान कार में डैशबोर्ड के अन्दर से एक पारदर्शी पौलिथीन पैकट खुला जिसके अन्दर काले रंग का तरल नूमा पदार्थ बरामद हुआ। बरामदा पौलिथीन पैकट को गाडी के डैश बोर्ड से निकालकर चैक किया गया। चैक करने पर छोटा पारदर्शी पौलिथीन के अन्दर एक एक पारदर्शी लिफाफा जिसके अन्दर 20 ग्राम अफीम बरामद की गई। आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत माजरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर किया गया है।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
