नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम द्वारा वार्षिक फैमिलिराईजेशन कार्यक्रम के आज तीसरे दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, माजरा में स्कूल सुरक्षा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल टीम के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि विद्यालय में स्कूली बच्चों एवं शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ को आपदाओं के प्रकार एवं उनके प्रभाव, एनडीआरएफ के कार्य एवं जिम्मेदारियां, भूकंप से पूर्व दौरान एवं बाद में किए जाने वाला रुको झुको एवं ढको, प्राथमिक बचाव एवं उपचार का क्षमता निर्माण, तीव्र रक्त को नियंत्रित करने वाली तकनीको तथा सीपीआर एवं अग्नि सुरक्षा एवं आधुनिक स्ट्रेचर बनाने की प्रक्रिया को विस्तृत रूप से बताया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के 45 शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक स्टाफ, 300 के लगभग स्कूली विद्यार्थी तथा अन्य स्टाफ ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर एनडीआरएफ टीम, विद्यालय स्टाफ तथा स्थानीय प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी व आमजन भी उपस्थित रहे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
