Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हाटी समुदाय का हक छीन रही कांग्रेस सरकार -अनिल ढकोग
    सिरमौर

    हाटी समुदाय का हक छीन रही कांग्रेस सरकार -अनिल ढकोग

    By Himachal VartaFebruary 10, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल ढकोग ने संगड़ाह में मोर्चा की मंडल इकाई की बैठक ली। बैठक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिगटा , सिरमौर जिला इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर , मीडिया प्रभारी गगन ठाकुर व रेणुकाजी मंडल इकाई के अध्यक्ष रणजीत चौहान आदि ने पीएम मोदी द्वारा जनजाति वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं, लोकसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने व सम्मेलन आयोजित करने जैसे विषयों पर अपनी बात रखी।उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार के शासनकाल में पहली बार अनुसूचित जनजाति की महिला देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर आसीन हुई। एसटी सेल  के राज्य अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने जहां हाटी समुदाय की 55 साल पुरानी एसटी की मांग पूरा कर वादा निभाया , वहीं प्रदेश की कांग्रेस अथवा सुक्खू ने सत्ता संभालने से अब तक गिरिपार वासियों को मिलने वाले अनुसूचित जनजाति वर्ग के फायदे में अड़ंगा लगाने की पुरजोर कोशिश की है। ढकोग ने कहा कि प्रदेश व देश में दशकों तक राज करने वाली कांग्रेस चाहती तो गिरिपार को बरसों पहले जनजातीय दर्जा मिल गया होता। उन्होंने कहा कि, मांग पूरा होता देख पहले जहां कांग्रेस नेताओं ने गिरिपार में जातिवाद की खाई पैदा करने की कोशिश की , वहीं प्रदेश में सत्ता मिलने के बाद अलग-अलग दांव-पेंच लड़ाकर हाटी जनजाति के संवैधानिक हक छीनने की कोशिश की जा रही है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.