Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में करियर टाउन काउंसलिंग का आयोजन
    सिरमौर

    गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में करियर टाउन काउंसलिंग का आयोजन

    By Himachal VartaFebruary 13, 2024
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– एक नई और युवा सोच रखने वाले विद्यालय के वर्तमान डायरेक्टर  गुरजीत सिंह सैनी ने 11वीं तथा 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए करियर टाउन काउंसलिंग का आयोजन 10 फरवरी 2024 को गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में करवाया। इस काउंसलिंग में  लगभग 500 छात्रों ने लाभ उठाया। 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने  के बाद छात्र यह जान ही नहीं पाते कि उन्हें किस मार्ग पर चलना है तथा कौन सा करियर उन्हें अपनाना चाहिए ?सामान्य छात्रों को केवल तीन प्रतिशत करियर ऑप्शंस के बारे में ही जानकारी होती है। देहरादून की संस्था करियर बडी के सौजन्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस संस्था के लगभग50 करियर काउंसलर्स ने छात्रों से बातचीत की ,उनकी रुचि और रुझान पूछकर उन्हें संबंधित करियर्स के बारे में बताया।उन्होंने अपने जीवन अनुभवों को बच्चों के साथ बांटा और उन्हें यह समझाया कि किस प्रकार उन्होंने अपने जीवन में  सफलता प्राप्त की। आईआईएम अहमदाबाद की पूर्व छात्र नीलांशा चतुर्वेदी, माल देवता फॉर्म्स के एम डी अमित मिनोचा, बियोंड द वाल्स के को-फाउंडर हिमांशु थापा ,सफल दंत चिकित्सक तथा गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र डॉक्टर सूरज ,’अपनी यादों की योजना बनाएं ‘की संस्थापक अनुकृति बत्रा ,आईआईटी के प्रोफेसर तरुण शर्मा तथा करियर बडी क्लब के संस्थापक और हार्वर्ड के पूर्व छात्र सैथजीतसिंह अरोड़ा ने इस कार्यक्रम में चार चांद लगाए।इस एन अवसर पर अनेक गतिविधियां आयोजित की गई जिसके माध्यम से छात्रों की बौद्धिक तथा सृजनात्मक क्षमता का पता लगाया जा सके। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया और छात्रों को पुरस्कार भी वितरित किए गए। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सभी मेहमानों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।विद्यालय के डायरेक्टर श्री गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्या श्रीमती गुरविंदर कौर चावला ने इस अवसर पर कहा कि आज के समय में इस प्रकार की काउंसलिंग छात्रों को अपने जीवन लक्ष्य तक पहुंचने में सहायक सिद्ध होती है और वे भविष्य में भी इस प्रकार के प्रयास करते रहेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.