नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राजकीय उच्च विद्याालय कैंट नाहन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें हिमालयन संस्थान कालाअंब की प्रधानाचार्या सुमन बाला ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। छात्राओं ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूवात की।मंच का संचालन शिक्षिका प्रीति गुप्ता और पारूल पुंडीर ने बेहद प्रभावी ढंग से करके कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। स्कूल की मुख्य अध्यापिका सीमा वर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश करके स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद श्वेता व वंदना ने मैशअप नृत्य, सिराज, तरूण, नैनिक, उमेर ने लेजी नृत्य पेश कर तालियां बटोरीं।स्वपनदीप, आयुष, सचिन ने ढोल जगीरों दा.., गीत पर भांगड़ा डाला। इस दौरान शिक्षिका प्रीति गुप्ता द्वारा तैयार करवाई गई मौन नाटिका विविधता में एकता.., के माध्यम से हम सब एक हैं का संदेश दिया। अंत में मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथियों और स्कूल स्टॉफ ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इसमें सचिन व जैनब को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा गया।इसके अलावा कार्तिक, सिद्धि, युवराज, आरूषी, हिमांशु, वैशाली, कंचन, कृष्णा, संचित, सचिन, स्वपनदीप, योगेश्वर, नितिन, अनुराग, इशू चौहान, मीनाक्षी, राहिला, लवनीत आदि शामिल रहे। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शिवचरण शर्मा, संजीव सैनी, सुमन गुप्ता, संतोष कुमारी, अंजना, जगदीश चंद समेत समस्त स्टॉफ, बच्चे, अभिभावक मौजूद रहे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
