श्रीं रेणुका जी (हिमाचल वार्ता न्यूज):– विद्या दायनी मा सरस्वती व गुरु के प्रति वंदन का पावन अवसर बसन्त पंचमी के पावन अवसर पर जिला के प्रमुख तीर्थ स्थलों में आज बसन्त उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिला के तीर्थ श्री रेणुकाजी, जिला के विद्यालयों के अलावा मा सरस्वती मंदिरों में इस दौरान श्रद्धालु बसन्त उत्सव के लिए जुटे है। तीर्थ श्री रेणुकाजी के आदि उदासीन बड़ा अखाड़ा श्री रेणुकाजी में बसन्त पंचमी अवसर पर श्रद्धालुओं ने महंत रणेन्द्र मुनि महाराज के सानिध्य में गुरु का आशीर्वाद प्राप्त कर अंधकार से प्रकाश के ज्ञान का आशीर्वाद ग्रहण किया। वंही इस दौरान बसन्त पावन अवसर पर महंत रणेंद्र मुनि महाराज पीला अंग वस्त्र ओढ़ाकर सभी श्रद्धालुओं को बसन्त पंचमी का आशीर्वाद प्रदान की। इस अवसर पर यंहा अखंड रामायण पाठ, भजन, गुरु वंदना के साथ पीली वस्तुओं का विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
