नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) – मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के अंतर्गत ज़िला स्तरीय एडवाइजरी कमेटी की त्रैमासिक बैठक संपन्न हुई। इस सभा में तकनीकी विशेषग्य के तौर पर डॉ. नेसार अहमद (ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी), चंपा (डिस्ट्रिक्ट अटोर्नी), डॉ. प्रतिभा (स्त्री रोग विशेषग्य), डॉ. पवन (बाल रोग विशेषग्य), डॉ. रोबिन (रेडिओलोजिस्ट) और नॉन-तकनिकी सदस्यों के तौर पर श्यामा, नीमा देवी, आशा उपस्थित रहे।बैठक में ज़िला सिरमौर के लिंग अनुपात पर चर्चा की गई जो कि संतोषजनक पाया गया। लिंगानुपात में और अधिक सुधार लाने के लिए किये जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई। साथ ही महिला सशक्तिकरण पर भी चर्चा हुई, जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि ज़िला सिरमौर से शिक्षा, खेल, आदि क्षेत्रो में सफल लड़कियों और महिलाओं को सम्मानित किया जाये। जिससे अन्य लड़कियों और महिलाओं को भी प्रेरणा मिले।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक एवं अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट अप्रोप्रिएट ऑथोरिटी (पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट) ने बताया कि ज़िला में चल रहे अल्ट्रासाउंड केन्द्रों पर लिंग जांच निषेध है और इन केन्द्रों के खिलाफ कन्या भ्रूण हत्या का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। भविष्य में भी कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कमेटी की निगरानी रहेगी।यदि कोई अल्ट्रासाउंड केन्द्र पर किसी भी प्रक्रार की अनियमितता पाई गई, तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु जिला में आईईसी गतिविधियाँ की जाएँगी।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
