नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के सौजन्य से आज चतुर्थ वाहिनी गृह रक्षक विभाग, नाहन द्वारा उनके बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र विक्रम कैसल नाहन में आगजनी पर आधारित मौक अभ्यास एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण केंद्र की प्रभारी प्लाटून कमांडर संतोष कुमारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां से लगभग 20 बच्चों ने सक्रिय रूप से आगजनी पर आधारित बुनियादी प्रशिक्षण हासिल किया तथा इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की आग लगने के उपरांत किए जाने वाले तकनीकों एवं बचाव अभियान के संबंध में भी जानकारी हासिल की।इस प्रशिक्षण केंद्र में स्रोत व्यक्ति के रूप में आदर्श अग्निशमन केंद्र, नाहन से रामदयाल शर्मा (फायरमैन) ने विस्तृत रूप से बच्चों को आगजनी एवं उनके लगने के कारणों तथा उनसे बचाव की विभिन्न प्रकार की विधियों को प्रयोगात्मक रूप से बताया।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
