Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»लॉकडाउन में सरकार की हेल्पलाइन से घरद्वार पर मिल रही दवाइयां
    सिरमौर

    लॉकडाउन में सरकार की हेल्पलाइन से घरद्वार पर मिल रही दवाइयां

    By Himachal VartaApril 25, 2020
    Facebook WhatsApp

     

    https://himachalvarta.com/wp-content/uploads/2020/04/Drug-Association-edited.mp4

    सिरमौर में 1 अप्रैल से लेकर अभी तक लगभग 1500 होम डिलीवरी की गई

    नाहन। कोरोना महामारी के मद्देनजर लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन में किसी मरीज को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े इसलिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीएम एचपी एसेंशियल मेडिसिन हेल्पलाइन चलायी गयी है जो प्रदेशभर में लोगों के लिए इस मुश्किल घडी में वरदान साबित हुई है।
    जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा भी लोगों के लिए मेडिसिन हेल्पलाइन चलायी गई है जिसमे जिला के विभिन्न खण्डों में मेडिसिन स्टोर के नंबर लोगों से साँझा किये गए हैं जिनपर फोन करने के बाद लोगों को दूर दराज क्षेत्रों में भी घर बैठे जरूरी दवाइयां प्राप्त हुई हैं।
    इस बारे में जानकारी देते हुए सहायक दवा नियंत्रक सिरमौर सनी कौशल ने बताया कि सीएम एचपी एसेंशियल मेडिसिन हेल्पलाइन के तहत जिला में 6 अप्रैल से लेकर 23 अप्रैल, 2020 तक 52 निवेदन आये हैं जिनमें से 48 का समाधान कर दिया गया है और केवल 4 शेष हैं जिनपर कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया की हेल्पलाइन पर ज्यादातर मामले ऐसे आए हैं जिनका इलाज दूसरे राज्यों से चल रहा है और उनकी दवाइयां भी वहीँ से मिलती हैं। ऐसे सभी मामलों में मरीजों के लिए दवाइयों का प्रबंध उनके क्षेत्र में ही किसी दवाई विक्रेता के पास करने का पूरा प्रयास किया गया है जहाँ से वह कर्फ्यू में दी गयी ढील के दौरान जाकर अपनी दवाई ले सकते हैं। इसके इलावा जो मरीज खुद नहीं जा सकते या बुजुर्ग लोगों के लिए यह सुविधा उनको घरद्वार पर ही उपलब्ध करवाई जा रही है।
    प्रेजिडेंट, जिला सिरमौर केमिस्ट्स एंड ड्रग अलायन्स राकेश मल्होत्रा ने बताया कि जिला में अप्रैल 1 अप्रैल से लेकर अभी तक लगभग 1500 होम डिलीवरी की गयी हैं। उन्होंने बताया कि सीएम एचपी एसेंशियल मेडिसिन हेल्पलाइन के माध्यम से या जिला प्रशासन की मेडिसिन हेल्पलाइन के तहत जिला के दवाई विक्रेताओं के साथ तालमेल बनाकर जिस क्षेत्र से दवाई के लिए फोन आता है वहां दवाई पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में जिला प्रशासन के आदेशों अनुसार उन्होंने जिला के रोनहाट क्षेत्र, जोकि नाहन से करीब 160 किलोमीटर दूर है, में एक मरीज को हृदय की बीमारी और मधुमेह की दवाइयां पहुंचाई हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन की दिशा निर्देशों अनुसार जिला सिरमौर केमिस्ट्स एंड ड्रग अलायन्स ने लोगों को खासकर बुजुर्गों को उनकी जरूरत के हिसाब से दवाइयां उपलब्ध करवाई हैं ताकि लॉकडाउन की इस स्थिति में उन्हें घर से बाहर न निकलना पड़े।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.