Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला ओपन एथलेटिक्स टूर्नामेंट में द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के 4 खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक
    • नाहन में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, घंटों बरसे पत्थर; एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नगर परिषद अध्यक्ष ने विधायक से पहिले ही कर दिया एमसी पार्किंग का उद्घाटन
    सिरमौर

    नगर परिषद अध्यक्ष ने विधायक से पहिले ही कर दिया एमसी पार्किंग का उद्घाटन

    By Himachal VartaFebruary 21, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):– शहर में पक्का टैंक के किनारे कई करोड़ की लागत से बनी बहुमंजिला एमसी पार्किंग के उद्घाटन को लेकर  विवाद उपज गया,आज हुए वोल्टेज ड्रामे के चलते चंद मिनटों बाद नप अध्यक्षा के द्वारा किए उद्घाटन की पट्टिका को उतार दिया। नगर परिषद द्वारा करीब चार करोड रुपए की लागत से दो मंजिला पार्किंग बनाई गई है जिसका 25 फरवरी को विधायक  उद्घाटन करने वाले थे मगर इससे पहले आज भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष ने इसका उद्घाटन कर दिया। उद्घाटन की भनक लगते ही कांग्रेस के पार्षद भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और शिलान्यास पट्टिका को उतार दिया।नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर ने बताया कि नाहन में करीब  करोड़ो की लागत से नगर परिषद भवन का चार मंजिला भवन बनाया जा रहा है मगर बजट न होने के चलते निर्माण कार्य रोका गया है क्योंकि शहर में पार्किंग समस्या है ऐसे में शहर में पार्किंग की समस्या को देखते हुए आज पार्किंग का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पार्किंग में करीब 180 वाहनों को खड़े करने की क्षमता है।कांग्रेस नेता व नगर परिषद के वरिष्ठ पार्षद राकेश गर्ग ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष व भाजपा समर्थित पार्षदों द्वारा गैर कानूनी कार्य किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष ने पार्किंग उद्घाटन का प्रस्ताव कार्यकारी अधिकारी को भेजा था जिसे उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया गया था और निर्णय लिया गया था कि इस पार्किंग का उद्घाटन स्थानीय कांग्रेस विधायक द्वारा किया जाएगा। मगर भाजपा नगर परिषद अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने तानाशाही दिखाते हुए इस पार्किंग का उद्घाटन कर दिया । मौके पर पहुँचे नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार तोमर ने बताया कि पार्किंग के उद्घाटन को लेकर उन्हें दो प्रस्ताव प्राप्त हुए थे जिसमें से एक प्रस्ताव विधायक अजय सोलंकी की तरफ से जबकि दूसरा प्रस्ताव नगर परिषद अध्यक्ष की तरफ से दिया गया था उन्होंने कहा कि यह दोनों ही प्रस्ताव डायरेक्टर अर्बन डेवलपमेंट को भेजे गए थे और 20 फरवरी को डायरेक्टर की तरफ से निर्देश हुए थे पार्किग का उद्घाटन विधायक द्वारा ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद वह  मौके पर पहुंचे हैं और उद्घाटन पट्टिका को पुलिस की सहायता से उतारा गया है उन्होंने कहा कि निर्देशानुसार इसका उद्घाटन विधायक द्वारा 25 फरवरी को किया जाएगा।लोकसभा चुनाव से ठीक पहले श्रेय लेने की होड़ मची हुई है देखना होगा कि अब इस मामले को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है फिलहाल उद्घाटन पट्टिका को निकाल दिया गया है और अब तय कार्यक्रम के मुताबिक विधायक ही इसका उद्घाटन करेंगे। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला ओपन एथलेटिक्स टूर्नामेंट में द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के 4 खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक
    • नाहन में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, घंटों बरसे पत्थर; एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.