नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)डीसी सुमित खिमटा की देख-रेख में सम्पन्न हुई नीलामी प्रक्रिया
नाहन 22 फरवरी। जिला सिरमौर की चारो टाॅल इकाईयों की नीलामी 29 करोड़ 45 लाख रुपये में हुई। पिछले साल की तुलना में यह बोली लगभग 23 प्रतिशत अधिक रही। नीलामी की प्रक्रिया आज दोपहर एक बजे आरंभ होकर देर सायं तक चली। कालाअंब तथा मीनस यूनिट जगजीत सिंह को गई जबकि विनोद मलिक को बहराल तथा स्काईलार्क इन्फ्रास्ट्रक्चर ने गोविंद घाट यूनिट काबिज की। जिला दण्डाधिकारी सुमित खिमटा की देख-रेख में यह नीलामी की गई। चारो यूनिट का आरक्षित मूल्य 26 करोड़ 14 लाख 42 हजार 6 सौ 11 रुपये निर्धारित किया गया था।
अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एल.आर. वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त साउथ जोन विवेक कुमार, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी मुख्यालय शिमला से अनुपम कुमार सिंह, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी जिला सिरमौर से हिमांशु आर. पंवर समूची नीलामी प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे।
Breakng
- जिला ओपन एथलेटिक्स टूर्नामेंट में द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के 4 खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक
- नाहन में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, घंटों बरसे पत्थर; एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
Friday, October 23
